News / धमतरी

चुनावी रणभूमि में दो सगे भाई आमने सामने, कुरूद में एक दूसरे को दे रहे टक्कर

पिछले 5 साल तक जो कुरूद नगर पंचायत अध्यक्ष रहे, वो पद में रहते कभी हमारे वार्ड में नहीं आए. यहां साफ सफाई सहित मूलभूत सुबिधाएं नहीं हैं. मैं यदि जीतकर आता हूं तो वार्ड में नालों की साफ सफाई, पानी जैसी मूलभूत सुधाओँ के लिए काम करूंगा और नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगे : कमलेश ध्रुव, बीजेपी पार्षद प्रत्याशी, कुरूद दिन रात प्रचार में जुटे दोनों भाई : बड़े भाई कमलेश 25 साल से भाजपा में है, जबकि छोटे भाई अर्जुन 15 साल से कांग्रेस का झंडा उठा रहे हैं. अब इस निकाय चुनाव में दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने इन दोनों भाइयों को अपना प्रत्याशी बना दिया है. दोनों के चुनावी कार्यालय भी आसपास ही है और दोनों भाई एक दूसरे के खिलाफ प्रचार में दिन रात लगे हुए है. बीजेपी के आरोपी निराधार है. पिछले 5 साल में इस वार्ड में हमने कई काम कराए हैं. यहां रोड बनवाए, नाली बनवाई, साफ सफाई कराया. अब अगर जनता फिर मौका देगी तो और भी मूलभूत सुविधाओं पर काम करेंगे : अर्जुन ध्रुव, कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी, कुरूद कुरूद में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दोनों भाइयों का कहना है कि यह लड़ाई सिर्फ चुनावी है. आपस मे भाइयों वाला लगाव और प्रेम अपनी जगह बना हुआ है. वैसे, दोनों ही अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन वार्ड की जनता किस भाई को अपना पार्षद चुनेगी, यह देखना दिलचस्प होगा.