गणेश सिंह चौहान व गजेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ पोड़ी थाना में FIR दर्ज कराने पहुंचा चौहान समाज
30 महिलाओं व 35 पुरुषों ने सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग
पोड़ी/कवर्धा: पोड़ी राज के समस्त चौहान क्षत्रिय समाज के लगभग 65 महिला-पुरुष आज पोड़ी पुलिस थाना पहुंचे। समाज ने गणेश सिंह चौहान एवं राज अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान के विरुद्ध FIR दर्ज करने हेतु थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
समाज के प्रमुख आरोप:
गणेश सिंह चौहान पर आरोप: गणेश सिंह चौहान पर पोड़ी में होने वाली सामाजिक शादी को रुकवाने की धमकी देकर एनओसी देने के नाम पर अवैध रूप से पैसा वसूलने का गंभीर आरोप है। पीड़ित परिवारों ने सबूत सहित शिकायत दर्ज कराई है।
गजेंद्र सिंह चौहान पर आरोप: गजेंद्र सिंह चौहान सोशल मीडिया वॉट्सऐप ग्रुप में समाज को अशब्द और समाज के सम्मानित सदस्यों श्री शेखर सिंह चौहान,सतनंद सिंह चौहान , मोहन सिंह चौहान एवं अश्वनी सिंह चौहान जी के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग कर मानहानि करने व सामाजिक वैमनस्य फैलाने का आरोप है।
समाज के प्रतिनिधि मंडल ने थाना प्रभारी से मांग की कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध BNS 2023 की धारा 308(2) वसूली, 356 मानहानि, 351(2) आपराधिक धमकी एवं IT Act के तहत तत्काल FIR दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
समाज के लोगों का कहना है कि "कुछ लोग पद का दुरुपयोग कर समाज को तोड़ने व बदनाम करने का काम कर रहे हैं। यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।"
इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं। समाज ने चेतावनी दी है कि 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो SP कार्यालय कवर्धा का घेराव किया जाएगा।
निवेदक
समस्त चौहान समाज, पोड़ी राज
जिला कवर्धा (छ.ग.)
थाना पोड़ी पहुंचे चौहान क्षत्रिय समाज के लगभग 65 महिला-पुरुष,एफ आई आर की मांग नहीं तो आंदोलन