News / छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल को नई जिम्मेदारी से छत्तीसगढ़ में नई अटकलें, रायपुर में दिया बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाते हुए पंजाब जैसे अहम राज्य का प्रभारी बनाया है, जिससे छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई थी, सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि क्या भूपेश बघेल अब राष्ट्रीय राजनीति पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे और छत्तीसगढ़ को कम समय देंगे. इन्हीं सब चर्चाओं के बीच भूपेश बघेल जब दिल्ली से रायपुर पहुंचे तो उन्होंने बड़ा बयान दिया है.