News / छत्तीसगढ़

सरकार ने पूरा किया एक और वादा : तीर्थयात्रा योजना की शुरुआत, सीएम साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की ट्रेन

रायपुर। सीएम साय ने गुरुवार को रायपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रा योजना का फिर से शुभारम्भ किया। डा. रमन की सरकार के दौरान शुरू की गई इस योजना को कांग्रेस सरकार के दौरान बंद कर दिया गया था। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री तीर्थ श्री साय ने कहा कि, आज ऐतिहासिक क्षण है। डॉ. रमन सरकार ने योजना की शुरुआत की, कांग्रेस सरकार में योजना बंद हो गई। आज हम फिर योजना को शुरू कर रहे हैं। योजना में 60 साल से अधिक के बुजुर्ग यात्रा का लाभ लेंगे। सभी तीर्थ यात्रियों को बहुत- बहुत शुभकामनाएं। श्री साय ने कहा कि, हम सभी मोदी की गारंटी को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस योजना में 19 तीर्थस्थलों को शामिल किया गया है। ऐसे बुजुर्ग जो तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते, उन्हें सरकार ने तीर्थ यात्रा कराने का जिम्मा उठाया है। तीर्थ यात्रियों के सेवा और देखरेख के लिए 20 अधिकारी जा रहे हैं। बुजुर्गों की यात्रा आनंद दायक रहेगी।