News / बीजापुर

CBI के एक्शन पर भड़के कांग्रेसी : बीजापुर में बीजेपी सरकार का फूंका पुतला, एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर सीबीआई के छापे को लेकर बीजापुर में भाजपा सरकार का पुतला फूंका गया। संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और सीबीआई का पुतला दहन किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव के यहां छापे को लेकर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि, यह छापा सीबीआइ का दुरुपयोग है। यह छत्तीसगढ़िया नेतृत्व को दबाने और डराने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि, पूर्व में पूर्व मंत्री और आदिवासी नेता कवासी लखमा को झूठे आरोप में जेल भेजना, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यहां ईडी का छापा यह सिद्ध करता है कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान भाजपा सरकार अपने मित्र उद्योगपतियों के लिए जगह और मौके तलाश कर रही है।