News / धमतरी

जनदर्शन पर कलेक्टर सख्त : बोले- हर सोमवार को एसडीएम कार्यालय में लगे जनदर्शन, सुनी जाएं जनता की समस्या

धमतरी जिले के कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने जनता की समस्याओं को निर्णय लिया है। जनता की समस्याओं को हल करने के लिए जनदर्शन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। अब जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व कार्यालयों में हर को सोमवार जनदर्शन आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि, सभी एसडीएम अपने-अपने कार्यालयों में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक उपस्थित रहेंगे। आम जनता की समस्याओं को सुनकर तुरंत समाधान की दिशा में कदम उठाएंगे।