गर्मी के मौसम में पेय पदार्थों की मांग बढ़ जाती है, जिससे मिनरल वाटर की खपत भी तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच, बिना उत्पादन तिथि और एक्सपायरी डेट के बाजार में बिक रहे मिनरल वाटर की शिकायतें मिलने पर बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम ने जिले के भाटापारा और सिमगा में स्थित विभिन्न मिनरल वाटर पैकेजिंग संयंत्रों का निरीक्षण किया।
खाद्य और औषधि प्रशासन का छापा : मिनरल वाटर संयंत्रों का किया निरीक्षण, जांच के लिए भेजे सैंपल