रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई ने जिन लोगों के यहां छापे की कार्रवाई की है, उन लोगों को साफ तौर पर निर्देशित किया है कि वे पूछताछ के लिए जरूरत पड़ने पर सीबीआई कार्यालय उपस्थित हों। साथ ही उन्हें बगैर जानकारी दिए अपने क्षेत्र से बाहर नहीं जाने निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के अफसरों ने छापे की कार्रवाई के दौरान चारों आईपीएस अफसरों से कार्रवाई के दौरान उनके घरों में प्रारंभिक पूछताछ की है। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर सीबीआई के पूछताछ के आधार पर सीबीआई के अफसर आईपीएस अफसरों को अलग-अलग तिथियों में पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय तलब करेंगे। सीबीआई ने भाजपा के पेशे से अधिवक्ता नरेश गुप्ता की शिकायत के साथ ही ईओडब्लू द्वारा कोर्ट में पेश चालान की कॉपी का अध्ययन करने के बाद ही छापे की कार्रवाई की है। छापे में बाद ही छापे की कार्रवाई की है। छापे में सीबीआई ने ईओडब्लू द्वारा कोर्ट में पेश कुछ पार्ट को ही शामिल किया है, इस लिहाज से सीबीआई के अफसर जेल में बंद महादेव सट्टा एप के आरोपियों की आने वाले दिनों में रिमांड हासिल कर अलग से पूछताछ कर सकते हैं।
जेल में बंद 'खिलाड़ियों' से भी पूछताछ करेगी सीबीआई