रेंगाखार जंगल आज वनांचल क्षेत्र के नयाबाड़ा रेंगाखार में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था जिसका आज समापन हुए हैं तीन दिवसीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया वनांचल क्षेत्र में सबसे लोकप्रिय खेल कबड्डी को माना जाता है, जिसमें खैरागढ़ कवर्धा राजनांदगांव बालाघाट मलाजखंड बैहर जैसे जगह से बड़ी-बड़ी टीम कबड्डी खेलने के लिए पहुंची, जिसमें लगातार टीमों के बीच में रोमांचक खेल देखने के लिए मिला, और अंतिम में तीसरे पायदान पर बांधाटोला की टीम रही, वहीं द्वितीय स्थान पर बोडला की टीम रही और प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम नगवाही रही, जहां पर प्रथम इनाम ₹10000 के साथ शील्ड प्रथम विजेता को दिया गया वहीं दूसरे विजेता को ₹5000 का नगद इनाम और शील्ड दिया गया। आज के फाइनल मैच में वनांचल क्षेत्र से काफी महिला पुरुष खेल प्रेमी लोग आज उपस्थित रहे और खेल का आनंद लिया, आयोजक समिति नयाबाडा ने फूल गुलाल पटाखों के साथ फाइनल का कबड्डी खेल को कराया, चांदी के सिक्के से टास्क कराया गया। आज कार्यक्रम में दादा मदन सिंह कश्यप पूर्व प्राचार्य, प्रीतम सिंह नेताम वन परिक्षेत्र अधिकारी, लेखराम पंचेश्वर जनपद सदस्य, शिवराज सिंह नेताम, विष्णु सिंह नेताम, किरण सिंह नेताम, पदम सिंह मरावी, शंकर मरकाम, हंसराम यादव, एवं समस्त समिति के सदस्य गण रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता का समापन